शेयर मंथन में खोजें

फेड प्रमुख के भाषण से वैश्विक बाजारों को मिलेगी दिशा, धीरे-धीरे ऊपर बढ़ते रहेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (23 अगस्त) को निफ्टी में सतर्क कारोबार हुआ और ये 24823 के स्तर पर सकारात्मक झुकाव के साथ सपाट बंद हुआ। 

ऑटो क्षेत्र को छोड़ कर अन्य सभी क्षेत्र लाल निशान में रहे। सरकार द्वारा घरेलू ऑटो विनिर्माताओं को समर्थन प्रदान करने के लक्ष्य के तहत 74 में से 50 अर्जियों को उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के अंतर्गत मंजूरी देने के बाद ऑटो सेक्टर में गति देखने को मिली और इसमें 1% की बढ़त आयी। 

बाजार ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट कर रहे हैं। जैक्सल होल सिंपोजियम में आज अमेरिकी फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल के भाषण से वैश्विक शेयर बाजारों को दिशा मिलेगी। कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि बाजार में स्टॉक आधारित गतिविधि के साथ ही धीरे-धीरे ऊपर की चाल बनी रहेगी। 

(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख