शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी में नये शिखर बनने और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जगी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (27 अगस्त) को निफ्टी में लगातार 9वें दिन मजबूती बनी रही, लेकिन ये सर्वकालिक शिखर छूने से मात्र 5 अंकों से चूक गया। अंतत: सूचकांक 25018 के स्तर पर सपाट बंद बंद हुआ। 

वित्तीय और फार्मा क्षेत्र में खरीदारी के साथ ही ज्यादातर क्षेत्र हरे निशान में बंद हुए। अमेरिकी फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल की सहयोगात्मक टिप्पणियों और फेडरल रिजर्व के 2% मुद्रास्फीति लक्ष्य को प्राप्त करने के विश्वास के बाद अमेरिकी फेड नीति दर में कटौती के प्रति बाजार आशावादी हैं। 

पिछले तीन दिनों से विदेशी निवेशकों द्वारा खरीदारी ने सकारात्मक रुझान को बढ़ावा दिया है। हमें ऊपर की चाल जारी रहने की उम्मीद होने के साथ ही निकट समय में निफ्टी में व्यापक बाजार और स्टॉक आधारित गतिविधि के समर्थन से नये शिखर बनने की आशा है। 

(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख