शेयर मंथन में खोजें

Gift Nifty में नरमी, भारतीय बाजार में कारोबार की धीमी शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (14 अक्तूबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 52.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.21% सुस्ती के साथ 25,083.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (11 अक्तूबर) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे। बाजार में कारोबार के आरंभ से ही उतार-चढ़ाव बना रहा। दोनों सूचकांक शुरुआती कारोबार में कुछ समय के लिए तेजी के दायरे में आये लेकिन बहुत देर टिके नहीं रह पाये और बिकवाली के दबाव में ढह गये। इसके बाद पूरे सत्र के दौरान ये लाल निशान में रहे और हल्की गिरावट के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 34.20 अंकों की नरमी आयी और ये 0.14% की सुस्ती के साथ 24,964.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 230.05 अंकों गिरावट के साथ 81,381.36 के स्तर पर पहुँच गया और 0.28% टूट कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में आज अवकाश के चलते कारोबार नहीं हो रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में जहाँ आज 404.36 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और ये 1.90% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 17.03 अंकों की तेजी है 0.66% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी आज 8.62 अंकों की तेजी है और ये 0.27% की उछाल कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (11 अक्तूबर) को हरे निशान में बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 15.92 अंकों की तेजी आयी और ये 0.19% की उछाल के साथ 8,253.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 36.20 अंक जोड़ कर 7,577.89 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 162.93 अंकों की बढ़त के साथ 19,373.83 के स्तर पर आ गया और 0.84% जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (11 अक्तूबर) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 409.74 अंकों की तेजी आयी और यह 0.97% की उछाल के साथ 42,863.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.33% या 60.89 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 18,342.94 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 34.98 अंक या 0.61% जोड़ कर 5,815.03 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख