शेयर मंथन में खोजें

कमजोर नतीजों से मारुति के शेयर पर दिखा दबाव, दूसरी तिमाही में मुनाफा 17.4% गिरा

देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। मुनाफे और मार्जिन के मोर्चे पर कमजोर प्रदर्शन के कारण शेयर पर दबाव दिखा।

कंपनी के मुनाफे में 17.4% की गिरावट देखने को मिली है। मुनाफा 3717 करोड़ रुपये से घटकर 3069 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी की आय में 0.4% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। आय 37,062 करोड़ रुपये से बढ़कर 37,203 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 7.7% की गिरावट दिखी है। कामकाजी मुनाफा 4784 करोड़ रुपये से घटकर 4417 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं मार्जिन 12.9% से घटकर 11.9% दर्ज हुआ है। वहीं बोर्ड से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के विलय को भी बोर्ड मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि यह मारुति सुजुकी की सब्सिडिय़री कंपनी है। परिणाम के बाद मैनेजमेंट ने कहा कि अभी तक त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री रही है। कंपनी को तीसरी तिमाही में कारोबार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
दूसरी तिमाही में कारों की मांग में कमी देखने को मिली है। कंपनी के मुताबिक मौजूदा साल में ऑटो इंडस्ट्री पर दबाव देखने को मिला है। यह साल ऑटो इंडस्ट्री के लिए मुश्किल भरा रहा है। हालाकि मांग में धीमेपन के बावजूद कंपनी का बढ़िया प्रदर्शन रहा है। पहली छमाही में शहरी बाजारों में बिक्री में 2% गिरी है। हालाकि ग्रामीण मांग का बढ़िया प्रदर्शन रहा है और बिक्री 8% बढ़ी है। बाजार की स्थिति के मुताबिक आने वाले महीनों में छूट में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी का शेयर कल 4.16% गिर कर बंद हुआ था, हालाकि आज करीब 2% की बढ़त दिखी। 

(शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख