शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और हैवेल्स इंडिया खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार, 20 मार्च के एकदिनी कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और हैवेल्स इंडिया के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1374-1370 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 1382, 1387 और 1395 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 1365/1362 रुपये रखें।

टीसीएस के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 2020-2015 रुपये के करीब खरीदें और 2000/1995 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 2035, 2043, 2050 और 2065 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

हैवेल्स इंडिया के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 765-762 रुपये के करीब खरीदें और 757/754 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 771, 775 और 780 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख