शेयर मंथन में खोजें

सुजलॉन (Suzlon) को 105 मेगावाट के ठेके

सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को कनाडा (Canada) से नये ठेके हासिल हुए हैं।
ये ठेके 105 मेगावाट के हैं। सुजलॉन की सब्सीडियरी आरईपावर सिस्टम्स एसई (RE Power Systems SE) ने ओंटोरियो (Ontorio) में डब्लूपीडी यूरोप जीएमबीएच (Wpd Europe GmbH) कंपनी के साथ छह परियोजनाओं के लिए करार किया है। जिसके तहत कंपनी को 51 मेगावाट विंड टर्बाइनों की आपूर्ति करनी है। इन एमएम92 टर्बाइनों की क्षमता 2.05 मेगावाट है। इसके साथ ही कंपनी को 15 वर्षों तक इन परियोजनाओं की देख-रेख का जिम्मा भी सौंपा गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:05 बजे 2.15% की बढ़त के साथ यह 19 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख