शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने जेएफई स्टील (JFE Steel) से मिलाया हाथ

भारत की अग्रणी स्टील निर्माता कंपनी जेएसडब्लू स्टील लि (jSW Steel Ltd) और जापान की जेएफई स्टील कॉर्पोरेशन (JFE Steel Corporation) ने एक समझौता किया है। 
इस समझौते के तहत जेएफई कर्नाटक में जेएसडब्लू के विजयनगर स्थित संयंत्र के लिए नॉन-ऑरिएंटेड इलेक्ट्रिकल स्टील शीट (CRNGO) के उत्पादन के लिए तकनीकी सहयोग देगी। 
आमतौर पर भारत इलेक्ट्रिक्ल शीट उत्पादों का आयात करता है। परंतु इस करार के बाद इन स्टील शीटों का उत्पादन जेएफई द्वारा भारत में ही किया जायेगा और यहीं से ग्राहकों को इसकी आपूर्ति की जायेगी। जेएसडब्लू स्टील 2014 की दूसरी छमाही में इलेक्ट्रिक्ल स्टील शीटों की एनेलिंग और कोटिंग लाईन शुरू करने की भी योजना बना रही है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12:29 बजे 0.97% की बढ़त के साथ यह 752.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख