शेयर मंथन में खोजें

पैनेशिया बायोटेक (Panacea Biotech) को भारत सरकार से मिले ठेके

पैनेशिया बायोटेक लिमिटेड (Panacea Biotech Ltd) को भारत सरकार से नये ठेके मिले हैं।
ये ठेके कुल 187.61 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को ये ठेके ट्राइवैलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन (TOPV) और ओरल पोलियो वैक्सीन (BOPV) की 345 मिलियन दवाईयों की आपूर्ति के लिये मिले हैं।  
कंपनी को इन दवाईयों की आपूर्ति दिसंबर 2012 से मई 2013 के दौरान राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करनी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 125 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:36 बजे 7.09% की बढ़त के साथ 122.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख