शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के इंजेक्शन को अंतिम मंजूरी

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के इंजेक्शन को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से अंतिम स्वीकृति मिल गयी है।

कंपनी को ओनडासेट्रान (Ondansetron) इंजेक्शन को यूएसएफडीए (USFDA) से अंतिम मंजूरी प्राप्त हुई है।
यह दवा कैंसर केमोथेरेपी के साइड इफेक्ट से उत्पन्न होने वाले न्यूसिया तथा ओमिटिंग के इलाज में प्रयुक्त होती है, जो ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन के जोफ्रान इंजेक्शन का जेनरिक संस्करण है।
इस मंजूरी के साथ ही अब अरबिंदो फार्मा की कुल 169 दवाओं को अमेरिकी एफडीए की स्वीकृति हासिल हो चुकी है। इनमें से 143 दवाओं को अंतिम स्वीकृति और 26 दवाओं को अस्थायी स्वीकृति मिली है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 196.70 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में थोड़ी कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:24 बजे कंपनी का शेयर 1.82% की बढ़त के साथ 195.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख