शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : अशोक लेलैंड (Ashok Leyland), सन फार्मा (Sun Pharma).........

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) : दिसंबर 2012 में कंपनी की कुल बिक्री में 19% की गिरावट दर्ज हुई है।

दिसंबर 2011 में 9,048 की तुलना में दिसंबर 2012 में कंपनी ने कुल 7,299 वाहन बेचें हैं। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:40 बजे 0.91% की बढ़त के साथ यह 27.60  रुपये पर हैं। 
आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड (ITD Cementation India ltd) : कंपनी को अपने संयुक्त उपक्रम (JV) के साथ मिल कर 546 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है। कंपनी को यह ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से मिला है। जिसके तहत कंपनी को 9,035 मीटर लंबा एलेवेटेड मेट्रो ट्रैक के साथ अन्य कार्यों का जिम्मा सौंपा गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती  का रुख है। सुबह 10:40 बजे 3.65% की बढ़त के साथ यह 258.20 रुपये पर है।
सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharmaceutical) : कंपनी अपने कारोबार को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने के लिए यूरोप में अधिग्रहण के लिए तैयार है। जल्द ही कंपनी यूरोपीयन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदे जाने को लेकर आवश्यक कदम उठा सकता है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:40 बजे 0.75% की बढ़त  के साथ यह 168.15 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख