शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री मामूली बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने दिसंबर 2012 में कुल 95,145 गाड़ियाँ बेची हैं।
कंपनी ने दिसंबर 2011 में 92,161 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले दिसंबर 2012 की बिक्री 3% बढ़ी है। कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 82,073 गाड़ियाँ बेची, जो पिछले साल दिसंबर की तुलना में 6% बढ़ी है। इसने दिसंबर 2012 में 13,072 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 11% की गिरावट आयी है।
कंपनी की सी श्रेणी की गाड़ियों में गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 0.1% घट कर 7897 हो गयी है। एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री घट कर 329 रह गयी है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 1,545.20 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 11:48 बजे 0.50% के नुकसान के साथ यह 1,549.90 रुपये  पर है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख