शेयर मंथन में खोजें

बोली लगाने की समय सीमा बढ़ने के बाद बीपीसीएल (BPCL) के शेयर में गिरावट

बीएसई (BSE) पर आज बुधवार के कारोबार में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) का शेयर नीचे की ओर 349 रुपये तक फिसल गया।

हालाँकि बाद में यह थोड़ा सँभला और आज के कारोबार के अंत में 8.6% की गिरावट के साथ 353 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बीपीसीएल की बाजार पूँजी (market capitalization) 76,574.62 करोड़ रुपये है।
दरअसल बीपीसीएल के रणनीतिक विनिवेश के लिए बोली लगाने की तारीख को चौथी बार बढ़ा दिया गया है। अब इसमें ईओआई (EOI) जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा कर 16 नवंबर 2020 तक कर दी गयी है। उस दिन शाम पाँच बजे तक ईओआई जमा की जा सकती है। इससे पहले इसकी अंतिम तारीख 30 सितंबर थी, यानी आज इसकी समय सीमा समाप्त हो रही थी। दरअसल देश की तीसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनर कंपनी बीपीसीएल में सरकार अपनी 52.98% हिस्सेदारी बेचने का इरादा रखती है और इसके लिए इसने बोलियाँ आमंत्रित की हुई हैं। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख