शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) के मुनाफे में 3.4% की गिरावट, कंपनी वापस खरीदेगी शेयर

बीती जुलाई-सितंबर तिमाही में आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) का मुनाफा साल-दर-साल 3.4% घट कर 2,466 करोड़ रुपये रह गया।

साल 2019 की समान तिमाही में इस दिग्गज आईटी कंपनी का मुनाफा 2,553 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2020 में कंपनी की आमदनी 15,115 करोड़ रुपये रही, जो जुलाई-सितंबर 2019 में 15,126 करोड़ रुपये रही थी।
बीती तिमाही में विप्रो की कंसोलिडेटेड आईटी सेवा आय 14,768 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 14,656 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2020 में 97 नये ग्राहक जोड़े।
विप्रो के निदेशक मंडल ने 9,500 करोड़ रुपये की बायबैक योजना (buyback plan) को मंजूरी दे दी है। इस योजना में शेयरों की वापस खरीद का भाव 400 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
बीएसई में आज के कारोबार में विप्रो का शेयर 1.80 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 375.75 रुपये पर रहा। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,14,739.28 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 381.70 रुपये और निचला स्तर 159.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख