शेयर मंथन में खोजें

एसीसी (ACC) का मुनाफा 20.26% बढ़ा

सीमेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एसीसी (ACC) को जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 363.85 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इस तरह साल-दर-साल कंपनी के मुनाफे में 20.26% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। पिछले साल की समान अवधि में 302.56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
सोमवार को शेयर बाजार का कामकाज बंद होने के बाद घोषित नतीजों के मुताबिक एसीसी का ऑपरेटिंग एबिटा 21% बढ़ कर 657 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 557.1 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का एबिटा मार्जिन में शानदार बढ़ोतरी हुई है, जुलाई-सितंबर 2020 में कंपनी का एबिटा मार्जिन 19% रहा, जो जुलाई-सितंबर 2019 के दौरान 15.8% रहा था।
इस दौरान एसीसी की कुल कंसोलिडेटेड आमदनी 3,579.11 करोड़ रुपये के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 3,582.82 करोड़ रुपये रही।
कल बीएसई में एसीसी का शेयर 1.40 रुपये या 0.09% की मामूली वृद्धि के साथ 1,562.80 रुपये पर रहा। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,347.39 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 1,590.00 रुपये और निचला स्तर 895.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख