शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी को को 806 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला

सरकारी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को 806 करोड़ रुपये का जीएसटी (GST) डिमांड नोटिस मिला है।

 कंपनी को यह डिमांड नोटिस वित्त वर्ष 2018 के लिए मिला है। कंपनी को यह डिमांड नोटिस जीएसटी के देनदारी के लिए महाराष्ट्र में मिला है। कंपनी ने ए्क्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी। कंपनी कमिश्नर अपील, मुंबई के के पास आदेश के खिलाफ अपील करेगी। कंपनी तय समय के भीतर आदेश के खिलाफ याचिका दायर करेगी। हालाकि कंपनी का कहना है कि इस जीएसटी डिमांड नोटिस से कंपनी के कामकाज और वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी को यह डिमांड नोटिस सीजीएसटी के नियम 42 और 43 के उल्लंघन के आरोप में लगाया गया है। इसमें मुख्य तौर पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के नॉन रिवर्सल का आरोप है। इसके साथ ही जीएसटीआर-3B के देरी से भुगतान का भी कंपनी पर आरोप है। कंपनी के 806 करोड़ रुपये के डिमांड नोटिस में 365 करोड़ रुपये जीएसटी बकाया है। इसके अलावा कंपनी पर 404 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कंपनी पर 37 करोड़ रुपये ब्याज भी लगाया गया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.01% चढ़ कर 858.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 01 जनवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख