शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो ने 43% प्रीमियम पर शेयर बायबैक को मंजूरी दी

दोपहिया वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी की आज हुई बैठक में बोर्ड ने बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 कंपनी शेयरों के बायबैक पर 4000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी 10,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयरों का बायबैक करेगी। शेयर बायबैक का भाव मौजूदा भाव से 43 फीसदी के प्रीमियम पर है। आपको बता दें कि सोमवार को बजाज ऑटो का शेयर 6985.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। बजाज ऑटो की 8 जनवरी यानी सोमवार को हुई बैठक में शेयर बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी। शेयरों का बायबैक टेंडर रूट के जरिए किया जाएगा। यह 10 रुपये के फेस वैल्यू पर शेयरों का बायबैक करेगी।

कंपनी की ओर से किया जाने वाला बायबैक करीब 1.41 फीसदी के करीब है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी बायबैक पर अधिकतम 4000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से इससे पहले जून 2022 में शेयर बायबैक की गई थी। इस पर कंपनी ने करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं बायबैक का भाव 4600 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। जहां तक दिसंबर में बजाज ऑटो की बिक्री का सवाल है तो यह 3.26 लाख इकाई रहा है। पिछले साल की तुलना में दिसंबर में बिक्री 16 फीसदी अधिक रही है।

(शेयर मंथन, 8 जनवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख