शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एनआईआई 24.6% बढ़ा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा 775 करोड़ रुपये से बढ़कर 1036 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं एनआईआई (NII) यानी ब्याज से शुद्ध आय 24.6 फीसदी बढ़कर 1980 करोड़ रुपये से बढ़कर 2466 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का सकल एनपीए (NPA) यानी ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 2.19% से घटकर 2.04% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं नेट एनपीए 0.23% से घटकर 0.22% पर आ गया है। बैंक की अन्य आय 6.1% बढ़कर 680 करोड़ रुपये रहा है। तीसरी तिमाही के अंत तक प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो 98.40% दर्ज हुआ है। वहीं 31 दिसंबर तक कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 16.85% हो गया है। बैंक की ओर से एनपीए के लिए की गई प्रोविजनिंग सालाना आधार पर 539 करोड़ रुपये से बढ़कर 581 करोड़ रुपये हो गया है। NIM यानी शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.89% से बढ़कर 3.95% हो गया है। ग्रॉस लोन 20.2% बढ़कर 1.88 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का कासा रेश्यो यानी CASA रेश्यो 50.19% दर्ज हुआ है। बैंक का शेयर बीएसई पर 0.89% गिर कर 49.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 16 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख