शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में SBI कार्ड्स ऐंड पेमेंट्स का मुनाफा 7.75% बढ़ा

SBI कार्ड्स ऐंड पेमेंट्स ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए है। कंपनी के मुनाफे में 7.75% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 509.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 549 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बैंक के ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 21.2% फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बैंक का NII 1144.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1387 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर बैंक का सकल एनपीए (NPA) 2.43% से बढ़कर 2.64% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.89% से बढ़कर 0.96% के स्तर पर पहुंच गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 32.4% की बढ़ोतरी हुई है। प्रोविजन 1273 करोड़ रुपये से बढ़कर 1686 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 10.8% की वृद्धि हुई है। तिमाही आधार पर प्रोविजन 1521 करोड़ रुपये से बढ़कर 1686 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन तिमाही आधार पर 11.3% के स्तर पर बिना बदलाव के बरकरार है। रिटर्न ऑन इक्विटी 22% से घटकर 19.2% के स्तर पर पहुंच गया है। रिटर्न ऑन एसेट 4.8% से घटकर 4.1% हो गया है। कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 18.4% दर्ज हुआ है। तीसरी तिमाही में नए खातों की संख्या 33% बढ़कर 10.96 लाख के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं कुल खर्च में 41% की बढ़ोतरी हुई है और यह 96,860 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। रिटेल खर्चों में 35% की वृद्धि हुई है और यह 73,519 करोड़ रुपये हो गया है। SBI कार्ड्स ऐंड पेमेंट्स का शेयर शुक्रवार को 1.88% चढ़ कर 761 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 28 जनवरी, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख