शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में एम ऐंड एम फाइनेंस का मुनाफा 12.1% गिरा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ग्रुप की एनबीएफसी (NBFC) कंपनी एम ऐंड एम फाइनेंस (M&M) ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

 कंपनी के मुनाफे में 12.1% की गिरावट देखने को मिली है। मुनाफा 629 करोड़ रुपये से घटकर 552.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 9.4% की बढ़ोतरी हुई है। एनआईआई 1552.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1698.3 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन 2.1 गुना बढ़ा है और यह 155 करोड़ रुपये से बढ़कर 328 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 47.7% गिरावट के साथ 627 करोड़ रुपये से घटकर 328 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। रिटर्न ऑन एसेट 2.8% से घटकर 2.1% हो गया है। एम ऐंड एम फाइनेंस का सकल एनपीए (NPA) यानी ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 4.29% से गिरकर 3.97% रह गया है। वहीं नेट एनपीए 1.71% से घटकर 1.52% रह गया है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन तिमाही आधार पर 6.5% से बढ़कर 6.8% हो गया है। कलेक्शन एफिशिएंसी 96% से घटकर 95% दर्ज हुआ है। कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 18.3% रहा। एम ऐंड एम फाइनेंस का शेयर बीएसई पर 3.63% चढ़कर 289.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 31 जनवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख