शेयर मंथन में खोजें

FY25 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का जमा 24.4% बढ़ा

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC) बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। बैंक के जमा में 24.4% की वृद्धि हुई है और यह 23.8 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल यह आंकड़ा 19.13 लाख करोड़ रुपये था।

 वहीं बैंक के ग्रॉस एडवांस 52.6% की बढ़ोतरी के साथ 24.87 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 16.3 लाख करोड़ रुपये बैंक के रिटेल और ग्रामीण बैंकिंग लोन में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कॉरपोरेट और होलसेल लेंडिंग में कमी देखने को मिली है। मर्जर के असर को हटाने के बाद जमा में 16.5% की वृद्धि हुई है। सालाना आधार पर बैंक के कासा यानी सीएएसए (CASA: करेंट अकाउंट, सेविंग्स अकाउंट) में 6.2% की वृद्धि देखने को मिली है। कासा 8.13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 8.63 करोड़ रुपये हो गया है। हालाकि तिमाही आधार पर यह 9.08 लाख करोड़ रुपये से घटकर 8.63 करोड़ रुपये रह गया है। 1 जुलाई 2023 से विलय प्रभावी होने के बाद से देखें तो बैंक का ग्रॉस एडवांस 14.9% तक बढ़ा है। बैंक के रिटेल लोन में करीब 18,600 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल और ग्रामीण बैंकिंग में 7,200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालाकि कॉरपोरेट और दूसरे होलसेल लोन में करीब 26,000 करोड़ रुपये की कमी आई है।एचडीएफसी बैंक (HDFC) का शेयर शुक्रवार को 4.58% गिर कर 1648.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 7 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख