शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही में जमा 10% बढ़ा, एडवांसेज में 17.2% की वृद्धि

बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। बैंक का कुल जमा सालाना आधार पर 10% बढ़कर 6.48 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 वहीं तिमाही आधार पर यह बढ़ोतरी 3% दर्ज हुई है। पहली तिमाही में वैश्विक जमा 9% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर इसमें 3% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं वैश्विक कारोबार में 11.94% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ग्रॉस एडवांसेज भी 15.8% बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं तिमाही आधार पर इसमें वृद्धि 2.5% की रही है। बैंक का घरेलू एडवांस 17.25% बढ़कर 5.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर यह बढ़ोतरी करीब 3.2% है। बैंक के कुल कारोबार में 11.94% की बढ़ोतरी देखी गई है और यह 13.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का शेयर 0.42% चढ़ कर 120.96 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 8 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख