शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, बजाज फाइनेंस, अंबुजा सीमेंट, डीसीबी बैंक, जीडीएल, एलऐंडटी फाइनेंश होल्डिंग खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (21 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए डीसीबी बैंक (DCB Bank), जीडीएल (GDL), एलऐंडटी फाइनेंश होल्डिंग (L&T Finance Holding) में खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 14,940-14,967 के दायरे में खरीद कर 15,004-15,057 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 14,899 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि बजाज फाइनेंस को 5,592-5,602 के दायरे में खरीद कर 5,643-5,688 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 5,548 रुपये का है। 
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में अंबुजा सीमेंट के लिए सलाह दी है कि इसे 319.50-320.50 के दायरे में खरीदें और 322.90-326 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 316.90 रुपये होगा।
डीसीबी बैंक को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 99-102 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 112 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 95 रुपये का है। साथ ही जीडीएल को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 282-290 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 264 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 95 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में एलऐंडटी फाइनेंश होल्डिंग को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 89-92 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 101 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 86 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 मई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख