शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, हैवेल्स इंडिया, नेशनल एल्युमिनियम खरीदें, चोला फाइनेंस बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में बुधवार (28 जुलाई) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), हैवेल्स इंडिया (Havells India), नेशनल एल्युमिनियम (National Aluminium) के शेयर खरीदने और चोला फाइनेंस (Chola Finance) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 15,690-15,715 के दायरे में खरीद कर 15,752-15,798 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 15,649 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। हैवेल्स इंडिया को 1,158-1,163 के दायरे में खरीद कर 1,170.40-1,181 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,149.40 रुपये का होगा। इस रिपोर्ट में सलाह है कि नेशनल एल्युमिनियम को 86-88 के दायरे में खरीद कर 96 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 82 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में चोला फाइनेंस के लिए सलाह दी है कि इसे 485.50-486.50 के दायरे में बेचें और 481.60-477 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 490.60 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 जुलाई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख