शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, एसबीआई, हैवेल्स इंडिया, जिंदल स्टेनलेस, त्रिवेणी इंजीनियरिंग खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (30 जुलाई) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), एसबीआई (SBI) और हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless), त्रिवेणी इंजीनियरिंग (Triveni Engineering) में खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 15,695-15,720 के दायरे में खरीद कर 15,759-15,809 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 15,654 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि एसबीआई को 438-440 के दायरे में खरीद कर 443.40-448 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 434.60 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में हैवेल्स इंडिया के लिए सलाह दी है कि इसे 1,175-1,179 के दायरे में खरीदें और 1,187.60-1,198 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,166.30 रुपये होगा।
जिंदल स्टेनलेस को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 155-160 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 173 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 147 रुपये का होगा। साथ ही इसने त्रिवेणी इंजीनियरिंग को भी 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 184-190 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 207 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 177 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 जुलाई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख