शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, आरती इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज, सेंचुरी टेक्सटाइल्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में सोमवार (02 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) और गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej properties) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textile) में खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 15,790-15,815 के दायरे में खरीद कर 15,853-15,903 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 15,749 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि आरती इंडस्ट्रीज को 936-939 के दायरे में खरीद कर 945.90-954 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 928.40 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए सलाह दी है कि इसे 1,602-1,606 के दायरे में खरीदें और 1,616.60-1,629 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,590.80 रुपये होगा।
सेंचुरी टेक्सटाइल्स को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 770-787 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 860 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 730 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!