शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, इंडसइंड बैंक, बाटा इंडिया, सनफ्लैग आयरन ऐंड स्टील, टीसीएस खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में सोमवार (09 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और बाटा इंडिया (Bata India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए सनफ्लैग आयरन ऐंड स्टील (Sunflag iron & Steel) में खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही इसने 30 दिनों के लिए टीसीएस (TCS) में खरीदारी की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 16,190-1,6220 के दायरे में खरीद कर 16,254-16,305 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 16,153 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि इंडसइंड बैंक को 1,022-1,026 के दायरे में खरीद कर 1,032.80-1,042 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,014.80 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में बाटा इंडिया के लिए सलाह दी है कि इसे 1,675-1,680 के दायरे में खरीदें और 1,693.70-1,709 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,661.40 रुपये होगा।
सनफ्लैग आयरन ऐंड स्टील को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 92-95 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 104 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 87 रुपये का होगा। साथ ही इसने टीसीएस को भी 30 दिनों की अवधि के लिहाज से 3,305-3,318 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 3,545 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 3,165 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!