शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन, गैब्रियल इंडिया, सुमितोमो केमिकल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में मंगलवार (31 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) और टाइटन (Titan) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए गैब्रियल इंडिया (Gabriel India), सुमितोमो केमिकल (Sumitomo Chemical)  में खरीदारी की सलाह दी है।  

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 16,880-16,905 के दायरे में खरीद कर 16,943-16,993 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 16,837 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 422-424 के दायरे में खरीद कर 426.90-431 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 418.90 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में टाइटन के लिए सलाह दी है कि इसे 1,880-1,885 के दायरे में खरीदें और 1,899.40-1,918 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,864.90 रुपये होगा।
गैब्रियल इंडिया को 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 138-142 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 155 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 132 रुपये का है साथ ही इसने सुमितोमो केमिकल को भी 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 409-417 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 445 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 398 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 31 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!