शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, बजाज फाइनेंस, अंबुजा सीमेंट, कंटेनर कॉर्पोरेशन, आदित्य बिड़ला फैशन, फर्स्ट सोर्स सॉल्युशंस खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (03 सितम्बर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance),  और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसने 14 दिनों के लिए कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Coporation) में खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही इसने 7 दिनों के लिए आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) में खरीदारी की सलाह दी है।फर्स्ट सोर्स सॉल्युशंस (First Source Solution) में भी इसने 3 दिनों के लिए खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 17,200-17,230 के दायरे में खरीद कर 17,200-17,230 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,7161 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि बजाज फाइनेंस को 7,526-7,532 के दायरे में खरीद कर 7,584-7,639 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 7,471.40 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में अंबुजा सीमेंट के लिए सलाह दी है कि इसे 429-431 के दायरे में खरीदें और 434.40-439 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 425.60 रुपये होगा।
कंटेनर कॉर्पोरेशन को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 718-728 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 785 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 685 रुपये का है। साथ ही इसने आदित्य बिड़ला फैशन को भी 7 दिनों की अवधि के लिहाज से 212-216 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 233 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 206 रुपये होगा।

फर्स्ट सोर्स सॉल्युशंस को इसने 3 दिनों की अवधि के लिहाज से 185-189 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 194 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 179 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 सितम्बर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख