शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (17 सितम्बर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), एसबीआई (SBI) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 17,610-17,640 के दायरे में खरीद कर 17,674-17,723 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 17,573 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि एसबीआई को 464.50-466.50 के दायरे में खरीद कर 469.70-474 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 461.10 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में अदाणी पोर्ट्स के लिए सलाह दी है कि इसे 770-772 के दायरे में खरीदें और 777.80-785 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 763.70 रुपये होगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 83-85 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 91 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 80 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 सितम्बर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!