शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी, ट्रेंट, धामपुर शुगर खरीदें, निफ्टी, यूपीएल बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (01 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए ओएनजीसी (ONGC), ट्रेंट (Trent), धामपुर शुगर (Dhampur Sugar) के शेयर खरीदने और निफ्टी (Nifty), यूपीएल (UPL) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने ओएनजीसी को 142.50-143 के दायरे में खरीद कर 144.25-145.70 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 141.20 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि ट्रेंट को 1,010-1,025 के दायरे में खरीद कर 1,125 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 948 रुपये का है।

इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में निफ्टी के लिए सलाह दी है कि इसे 17,520-17,545 के दायरे में बेचें और 17,482-17,430 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 17,583 रुपये होगा। साथ ही इसने यूपीएल को भी सलाह दी है कि इसे 707-708 के दायरे में बेचें और 700.60-693.80 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 714.60 रुपये का है।

 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!