शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टाटा स्टील, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस, ऐक्सिस बैंक, सेल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में गुरुवार (14 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), टाटा स्टील (Tata Steel) और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस (Cholamandalam Investment & Finance) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ऐक्सिस बैंक (Axis Bank), सेल (SAIL) को इसने 30 दिनों के लिए खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 18,190-18,220 के दायरे में खरीद कर 18,257-18,307 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 18,153 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि टाटा स्टील को 1,358-1,362 के दायरे में खरीद कर 1,371.70-1,383 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,348.30 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस के लिए सलाह दी है कि इसे 595-597 के दायरे में खरीदें और 601.70-608 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 589.90 रुपये होगा।
ऐक्सिस बैंक को इसने 30 दिनों की अवधि के लिहाज से 790-803 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 865 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 754 रुपये का है। साथ ही सेल को भी इसने 30 दिनों की अवधि के लिहाज से 120-124 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 137 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 113 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख