शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, अशोक लेलैंड खरीदें, एचडीएफसी एएमसी बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में गुरुवार (28 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर खरीदने और एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 18,135-18,165 के दायरे में खरीद कर 18,203-18,255 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 18,097रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि अशोक लेलैंड को 141.40-142.20 के दायरे में खरीद कर 143.30-144.90 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 140.40 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में एचडीएफसी एएमसी के लिए सलाह दी है कि इसे 2,708-2,712 के दायरे में बेचें और 2,690-2,670 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,732.10 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख