शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टीसीएस, हैवेल्स इंडिया खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में बुधवार (08 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), टीसीएस (TCS) और हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 17,232-17,257 के दायरे में खरीद कर 17,297-17,347 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 17,193 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि टीसीएस को 3,598-3,606 के दायरे में खरीद कर 3,632-3,660 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 3,569 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में हैवेल्स इंडिया के लिए सलाह दी है कि इसे 1,414-1,418 के दायरे में खरीदें और 1,427-1,438 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1.403.90 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!