शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, सीमेंस खरीदें, एक्साइड इंडस्ट्रीज बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (17 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), सीमेंस (Siemens) के शेयर खरीदने और एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 17,235-17,265 के दायरे में खरीद कर 17,298-17,347 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 17,197 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि सीमेंस को 2,476-2,482 के दायरे में खरीद कर 2,498-2,517 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,457.70 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में एक्साइड इंडस्ट्रीज के लिए सलाह दी है कि इसे 163.50-164 के दायरे में बेचें और 162.20-160.70 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 165.40 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 दिसंबरस 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख