शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टीसीएस, कोफोर्ज, टीवी 18 ब्रॉडकास्ट खरीदें, सन टीवी बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में सोमवार (27 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), टीसीएस (TCS) शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए कोफोर्ज (Coforge), टीवी 18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) में खरीदारी की सलाह दी है। सन टीवी (Sun TV) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 16,890-16,920 के दायरे में खरीद कर 16,958-17,009 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 16,849 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि टीसीएस को 3,670-3,676 के दायरे में खरीद कर 3,699-3,728 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 3,642.70 रुपये का है। 

कोफोर्ज को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 5,520-5,590 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 6,010 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 5,358 रुपये का है। साथ ही इसने टीवी 18 ब्रॉडकास्ट को भी 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 44.50-45.80 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 50 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 43 रुपये होगा।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में सन टीवी के लिए सलाह दी है कि इसे 490.50-491.50 के दायरे में बेचें और 487.10-483 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 495.30 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!