शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक, सेल खरीदें, निफ्टी, इंद्रप्रस्थ गैस बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में गुरुवार (06 जनवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए केनरा बैंक (Canara Bank) में खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही इसने 30 दिनों के लिए सेल (SAIL) के शेयर खरीदने और निफ्टी (Nifty), इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने केनरा बैंक को 206.50-207.50 के दायरे में खरीद कर 209-211 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 204.90 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। सेल को इसने 30 दिनों की अवधि के लिहाज से 109-112 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 121 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 104.50 रुपये का है।
इस रिपोर्ट में सलाह है कि निफ्टी को 17,900-17,930 के दायरे में बेचें और 17,863-17,813 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 17,968 रुपये होगा। इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में इंद्रप्रस्थ गैस के लिए सलाह दी है कि इसे 462-464 के दायरे में बेचें और 459.10-455 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 467.10 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 06 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!