शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, भारती एयरटेल, जीएनएफसी, धामपुर शुगर, प्रेस्टीज, एचईजी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में गुरुवार (13 जनवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और जीएनएफसी (GNFC) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए धामपुर शुगर (Dhampur Sugar), प्रेस्टीज (Prestige), एचईजी (HEG) में खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 18,250-18,282 के दायरे में खरीद कर 18,317-18,369 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 18,213 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। भारती एयरटेल को 730.50-732.50 के दायरे में खरीद कर 738.40-745.50 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 724.30 रुपये का है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि जीएनएफसी को 466-468 के दायरे में खरीद कर 471.30-475.50 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 462.30 रुपये होगा।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में धामपुर शुगर को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 339-345 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 374 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 327 रुपये का है। साथ ही इसने प्रेस्टीज को भी 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 488-494 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 535 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 467 रुपये का है। एचईजी को इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 1,850-1,890 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 2,040 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 1,790 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!