शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को, ग्रीव्स कॉटन खरीदें, निफ्टी, अमारा राजा बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (21 जनवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए हिंडाल्को (Hindalco) के शेयर खरीदने और  साथ ही इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) में खरीदारी की सलाह दी है। निफ्टी (Nifty), अमारा राजा (Amara Raja) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने हिंडाल्को को 501-503 के दायरे में खरीद कर 507.20-511.80 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 496.90 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। साथ ही इसने 14 दिनों की अवधि के लिहाज से  ग्रीव्स कॉटन को 239-243 के दायरे में खरीद कर 262 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 228 रुपये का है।

इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में निफ्टी के लिए सलाह दी है कि इसे 17,775-17,802 के दायरे में बेचें और 17,738-17,686 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 17,840 रुपये होगा। अमारा राजा के लिए सलाह दी है कि इसे 633-635 के दायरे में बेचें और 628.20-622 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 640.40 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 जनवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख