शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, कोटक महिन्द्रा बैंक, अल्ट्राटेक, केन फिन होम्स, गोकुलदास एक्सपोर्ट खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में गुरुवार (03 फरवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और अल्ट्राटेक (Ultratech) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए केन फिन होम्स (Can Fin Home) में खरीदारी की सलाह दी है। गोकुलदास एक्सपोर्ट (Gokaldas Export) को भी इसने 7 दिनों के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 17,712-17,740 के दायरे में खरीद कर 17,778-17,829 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 17,673 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। कोटक महिंद्रा बैंक को 1,946-1,950 के दायरे में खरीद कर 1,964-1,980 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,931.60 रुपये का है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि अल्ट्राटेक को 7,467-7,472 के दायरे में खरीद कर 7,524-7,579 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 7,411.40 रुपये होगा। साथ ही इसने केन फिन होम्स को भी 14 दिनों की अवधि के लिहाज से 640-652 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 702 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 622 रुपये का है।
गोकुलदास एक्सपोर्टको इसने 7 दिनों की अवधि के लिहाज से 400-415 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 435 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 435 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख