शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी खरीदें, निफ्टी, आरबीएल बैंक बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में सोमवार (14 फरवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए ओएनजीसी (ONGC) के शेयर खरीदने और निफ्टी (Nifty), आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने ओएनजीसी को 163-164 के दायरे में खरीद कर 165.30-167 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 161.70 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।  
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में निफ्टी के लिए सलाह दी है कि इसे 17,238-17,262 के दायरे में बेचें और 17,201-17,151 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 17,303 रुपये होगा। इस रिपोर्ट में सलाह है कि आरबीएल बैंक के लिए सलाह दी है कि इसे 141-142 के दायरे में बेचें और 140-138.50 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 143.10 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!