शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट खरीदें, पावर ग्रिड बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में सोमवार (14 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए कोटक महिंद्रा बैंक (kotak Mahindra Bank) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर खरीदने और पावर ग्रिड (POWER GRID) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने कोटक महिंद्रा बैंक को 1,740- 1,760 के दायरे में खरीद कर 1,820 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,720 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि अल्ट्राटेक सीमेंट को 5,950- 6,000 के दायरे में खरीद कर 6,150 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 5,900 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में पावर ग्रिड के लिए सलाह दी है कि इसे 215- 217 के दायरे में बेचें और 208 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 219 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख