शेयर मंथन में खोजें

बर्जर पेंट्स खरीदें, पिरामल एंटरप्राइजेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बुधवार (16 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के शेयर खरीदने और पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL TECH) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने बर्जर पेंट्स को 686- 681 के दायरे में खरीद कर 714 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 663 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। 
इस रिपोर्ट में सलाह है कि पिरामल एंटरप्राइजेज को 2,110- 2,130 के दायरे में बेचें और 1,950 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,170 रुपये का है। इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के लिए सलाह दी है कि इसे 1,192-1,198 के दायरे में बेचें और 1,140 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,217 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख