शेयर मंथन में खोजें

ग्रासिम, बजाज फाइनेंस, अलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स एलटीडी खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में शुक्रवार (25 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए ग्रासिम (Grasim) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), अलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स एलटीडी (Aplltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने ग्रासिम को 1,593-1,582 के दायरे में खरीद कर 1,650 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,564 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि बजाज फाइनेंस को 6,990-6,940 के दायरे में खरीद कर 7,190 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 6,870 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में अलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स एलटीडी के लिए सलाह दी है कि इसे 757-750 के दायरे में खरीद कर 790 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 739 रुपये का होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!