शेयर मंथन में खोजें

कोलगेट पामोलिव, आईओसी खरीदें, ओबेरॉय रियल्टी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बुधवार (06 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) और आईओसी (IOC) के शेयर खरीदने और ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने कोलगेट पामोलिव को 1,570-1,580 के दायरे में खरीद कर 1,620 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,550 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि आईओसी को 120-121 के दायरे में खरीद कर 125 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 119 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में ओबेरॉय रियल्टी के लिए सलाह दी है कि इसे 985-995 के दायरे में बेचें और 960 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,010 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!