शेयर मंथन में खोजें

ग्रेन्यूल्स खरीदें, बजाज ऑटो, माइंडट्री बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में गुरुवार (07 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए ग्रेन्यूल्स (GRANULES) के शेयर खरीदने और बजाज ऑटो (BAJAJ-AUTO), माइंडट्री (MINDTREE) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने ग्रेन्यूल्स को 313-316 के दायरे में खरीद कर 326 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 310 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। 
इस रिपोर्ट में सलाह है कि बजाज ऑटो को 3,830-3,860 के दायरे में बेचें और 3,750 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 3900 रुपये होगा। इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में माइंडट्री के लिए सलाह दी है कि इसे 4,360-4,400 के दायरे में बेचें और 4,450 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 3,140 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख