शेयर मंथन में खोजें

बीपीसीएल खरीदें, अपोलो टायर्स और इंडिया सीमेंट्स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (21 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए बीपीसीएल (BPCL) को खरीदने की सलाह दी है। इसके अलावा कंपनी ने अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) और इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के शेयरों को बेचने का परामर्श दिया है।

बीपीसीएल का पिछला बंद भाव 323 रुपये था। ब्रोकिंग कंपनी ने 317-320 रुपये के दायरे में इस शेयर के खरीदारी सौदे (लॉन्ग पोजीशन) करने की सलाह दी है। इस शेयर का 328 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 315 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है।
ब्रोकिंग फर्म ने अपोलो टायर्स (पिछला बंद भाव 289 रुपये) को 292 से 295 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी है। इस शेयर में आज 280 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 298 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी गयी है।
इसके अलावा, रिलायंस सिक्योरिटीज ने इंडिया सीमेंट्स (284 रुपये) को आज 286 से 289 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसमें 276 रुपये का लक्ष्य रखने और 292 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने को कहा गया है।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख