शेयर मंथन में खोजें

बर्जर पेंट्स और ल्युपिन खरीदें, सन टीवी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (27 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India) और ल्युपिन (Lupin) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसके अलावा कंपनी ने सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) के शेयर बेचने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज के इंट्राडे कारोबार में बर्जर पेंट्स का शेयर 623 से 618 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 627 रुपये रहा था। इस शेयर के लिए 644 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 609 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है।
इस ब्रोकिंग कंपनी का कहना है कि ल्युपिन के शेयर 638 से 632 रुपये के दायरे में खरीदे जा सकते हैं। इनका पिछला बंद भाव 654 रुपये रहा था। इनके लिए 667 रुपये का लक्ष्य रख कर 619 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की गयी है।
इसके अलावा, ब्रोकिंग कंपनी ने सन टीवी नेटवर्क के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। इसके शेयर 494 से 498 रुपये के दायरे में बेचे जा सकते हैं। इनका पिछला बंद भाव 490 रुपये का रहा था। इनके लिए 476 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 507 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस बताया गया है।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 27 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख