शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स, गुजरात नर्मदा वैली और श्री सीमेंट खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा मोटर्स (Tata Motors), गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Gujrat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals) और श्री सीमेंट (Shree Cement) के शेयर खरीदने की सिफारिश की है।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा मोटर्स के शेयर 397-394 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 412 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 390 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 399 रुपये था।
इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी का सुझाव है कि गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स के शेयर को 652-648 रुपये के दायरे में खरीदना सही रहेगा। इनके लिए 673 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 638 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 663 रुपये रहा था।
ब्रोकिंग कंपनी ने श्री सीमेंट के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है। इन्हें 20,900- 20,800 रुपये के दायरे में खरीदना सही रहेगा। इनके लिए 21,450 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 20,500 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 21,076 रुपये दर्ज किया गया था।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!