शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डाबर और बजाज ऑटो खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (21 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंडाल्को डस्ट्रीज (Hindalco Industries), डाबर इंडिया (Dabur India) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 392-389 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इन शेयरों के लिए 409 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 384 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना उचित रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 396 रुपये था।
ब्रोकिंग कंपनी का सुझाव है कि डाबर इंडिया के शेयर 531-527 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। इनके लिए 554 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 517 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 536 रुपये रहा था।
ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज ऑटो के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है। इन्हें 3,660-3,635 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 3,805 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 3,580 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 3,692 रुपये दर्ज किया गया था। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख