शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी और डॉक्टर रेड्डीज खरीदें, केन फिन होम्स बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (03 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके अलावा केन फिन होम्स (Can Fin Homes) के शेयरों में बिकवाली का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज के इंट्राडे कारोबार के लिए निफ्टी को 17932-17962 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 17996/18047 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17889.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है।

इसके अलावा डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयर भी खरीदने का सुझाव दिया है। इन्हें 4517-4525 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इन शेयरों के लिए 4561/4604.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4477.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज केन फिन होम्स के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इस शेयर के लिए 498.50/493.50 रुपये का लक्ष्य रख्ते हुए 502-505 रुपये के दायरे में बेचना सही रहेगा। इनके लिए 508.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख